शहरवासियों को बस स्टैंड आडिटोरियम, चौपाटी जल्द उपलब्ध कराने कार्य में तीव्रता के विजय मोटवानी ने दिए निर्देश

धमतरी-: शहर विकास को आगे बढ़ाकर नया स्वरूप देने हेतु नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा निर्माणाधीन कार्यों की सतत देखरेख करते हुए कार्यों में त्वरित तीव्र गति लाने के निर्देश संबंधित ठेकेदार तथा निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियरों को दिए हैं जिसमें अर्जुनी ,खपरी में 18करोड की लागत से बन रहे हाईटेक बस स्टैंड, शहर की सांस्कृतिक, विरासत को सहेज कर आगे बढ़ाने हेतु सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सर्व सुविधायुक्त निर्माणाधीन 7 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम शहर वासियों को खाने-पीने की वस्तुएं सुविधाजनक सुव्यवस्थित माहौल में उपलब्ध हो इसके लिए कांटा तालाब में 2 करोड़ रुपए से बनाए जा रहे चौपाटी के कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए अति शीघ्र उक्त सारी सुविधाओं को शहर वासियों को उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश सरकार के मुख्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, तथा विकास के सूत्रधार नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की भावनाओं के कार्य करने के निर्देश दिए हैं श्री मोटवानी ने संबंधित ठेकेदार को कहा है कि कार्य में गुणवत्ता से समझौता न हो तथा निविदा के नियम एवं शर्तों के अनुसार कार्य को करते हुए निर्धारित समय अवधि में इसे पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से इन बड़े कार्य के लिए मुख्यमंत्री सहित नगरी प्रशासन मंत्री महापौर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देते हुए जनहित के अनुरूप निगम हित को आगे बढ़ाने के लिए अति शीघ्र राज्य सरकार की जिम्मेदार लोगों से मिलकर कार्य योजना की फाइल सौंपने की बात भी कही है।

Recent Posts