धमतरी नगर निगम में नवनियुक्त 8 एल्डरमेन जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे यहाँ उन्होंने जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस और भाजपा कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा से भेंट की, यहाँ सभी एल्डर मेन को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। एल्डरमेन में आर्मिन्दर मुंडी, भागवत यादव, प्राची सोनी, विजय ठाकुर, अशोक सिन्हा, दिलीप पटेल, रितिका यादव और सीमा चौबे उपस्थित रहे।इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि नए एल्डरमेन धमतरी के विकास के लिए जनता के बीच जाकर काम करेंगे।धर्म प्रेमी और भाजपा कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा ने कहा कि, एल्डरमेन निगम के ढांचे में लोकतंत्र को मजबूत करने वाली ईंट और कॉन्क्रीट के जैसे है, जो पूरे निगम क्षेत्र में जनता के साथ और भविष्य की योजनाओं में निगम की टीम के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करते है।इस मौके पर भाजपा कार्यालय में नेहरू निषाद पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष महेन्द्र पंडित जिला महामंत्री विनय जैन पवन गजपाल मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल विजय साहू राजीव सिन्हा रामाधार यादव लक्की डागा विकास शर्मा बल्ला चंद्राकर आनंद स्वरूप अविनाश दूबे राजीव चंद्राकर तथा बड़ी संख्या में। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।






