दूरस्थ अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर केंद्रित है मोदी सरकार : रंजना साहू

पीएम जनमन मोबाइल चिकित्सा इकाई का निरीक्षण कर रंजना साहू ने ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, अकलाडोंगरी दौरे के दौरान ग्रामीणों के बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर दिया जोर धमतरी- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंवाद एवं जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने गंगरेल मंडल के डुबान क्षेत्र के ग्राम अकलाडोंगरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान) के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल बस यूनिट का निरीक्षण कर ग्रामीणों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिए। रंजना साहू ने मोबाइल चिकित्सा इकाई में उपस्थित ग्रामीणों एवं मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने उपचाराधीन महिलाओं एवं बच्चों से चर्चा करते हुए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा किए।इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, विशेष रूप से जनजातीय एवं दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से मोबाइल चिकित्सा इकाइयों का संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को गांव के समीप ही उपचार एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा प्राप्त हो रही है। रंजना साहू ने उपस्थित डॉक्टरों एवं स्टाफ को ग्रामीणों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने तथा सभी आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के सुशासन और जनकल्याणकारी सोच का प्रतिफल है। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिग्विजय सिंह कृदत्त, मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन, मण्डल उपाध्यक्ष अहमद अली, जोहर साहू सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश