धर्म की नगरी धमतरी अब संगीत एवं कला के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। वही

धमतरी में इस नवरात्र में एक गीत तेजी से वायरल हो रहा है। गीत के बोल है मोर धरम के नगरी में बिराजे बिलाई माई। इस गीत को धमतरी शहर की 18 वर्षीय नंदनी सेन ने गाया है। जो काफी लोकप्रिय हो रही है। और लोग इस गीत की सराहना कर रहे है। उल्लेखनीय है कि नंदनी सेन पिता अनिल सेन शहर के लाल बगीचा वार्ड की रहने वाली है। जो वर्तमान में संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में संगीत कला की पढ़ाई कर रही है। इनके गले में माँ सरस्वती विराजमान है। नंदनी का शुरू से ही संगीत के क्षेत्र में काफी रुचि है। बचपन से ही माता सेवा मंडली में सेवागीत गा रही है। वही नवरात्र से एक दिन पहले उनका एक गाना मां बिलाई को लेकर रिलीज हुई है। जो काफी लोकप्रिय हो रही रही है। बता दे कि इस एलबम का रिकॉर्ड माँ बिलाई माता मंदिर में ही हुआ है। जिसमे मां बिलाई की महिमा को बड़ी ही सुंदर ढंग से दर्शाया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। लोगों का कहना कि नंदनी सेन संगीत कला के क्षेत्र में बहुत आगे जाएगी और धमतरी का नाम रोशन करेगी।

Recent Posts