
शहर के आध्यात्मिक एवं धार्मिक धरोहरों को प्रगाढ़ता प्रदान करने युवा वर्ग दे योगदान -:पं.राजेश शर्मा धमतरी-:नवरात्रि के पंचमी पर्व पर शहर के हृदय स्थल से आराध्य माता विंध्यवासिनी मंदिर तक चुनरी यात्रा भक्तों द्वारा निकाली गई जिसमें शामिल लोगों का आस्था व श्रद्धा भजनों के साथ झूमते हुए दृष्टिगोचर हुआ यात्रा निकालने से पूर्व प्योर धार्मिक सद्भाव के साथ महा आरती का आयोजन हुआ जिसमें शामिल होते हुए धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि धमतरी शहर का गौरवशाली धार्मिक एवं आध्यात्मिक इतिहास रहा है इस धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए युवा वर्ग अपना योगदान देवे यही वर्तमान समय में हिंदुत्व के लिए सबसे बड़ा समर्पण होगा। यह हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।इस अवसर पर पार्षदगण पिन्टू यादव कुलेश सोनी शैलेंद्र रजक प्रकाश शर्मा भरत सोनी विकास शर्मा, योगेश रायचुरा खूबलाल ध्रुव नीलमणि पावरिया बिलई माता समिति क़े दिनेश भोजवानी,गौरव सोलंक़े,रूद्र निकेतन,श्रेयांश साहू,आर्यन सोनकर, निशांत सिन्हा,तनवीर सिन्हा,सुशांत साहू,गिरिराज साहू, शुभम यदु,महेंद्र नेताम,शुभाष चंद्राकर,हर्ष वाधवानी,यश गाँधी,अक्षत डागा,लोकेश साहू,पंकज यादव,आदर्श ठाकुर,चित्रांश श्रीवास्तव,मनीष फूटान, लक्ष्य रणसिँह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।






