शहीद दिवस पर युवा कांग्रेस ने भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को किया नमन

युवा कांग्रेस ने सोमवार को शहर के जय स्तम्भ चौक मे शहीद दिवस मनाया। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं कैण्डल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युका नेताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस जिला महासचिव गीतराम सिन्हा ने कहा कि अंग्रेजों से लड़ते हुए इन महान युवाओं की शहादत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। यह बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ने की प्रेरणा देता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी,गुड्डा दिवान,कन्हैया सोनी, विशु देवांगन,प्रवीण साहू,ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज साहू ,आशुतोष खरे,देवेंद्र देवांगन,सूरज पासवान,नवीन गजेंद्र,यशवंत गुरु, कृष्णा छांटा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts