गोकुलपुर वार्ड में शिव महापुराण कथा में शामिल हुईं सभापति कौशल्या देवांगन,पार्षद चंद्रभागा साहू

धमतरी। नगर निगम क्षेत्र के गोकुलपुर वार्ड में आयोजित पंडित कामता प्रसाद जी द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का भक्तिमय वातावरण में आयोजन किया जा रहा है। कथा श्रवण करने हेतु नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन एवं पार्षद चंद्रभागा साहू पहुंचीं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सभापति कौशल्या देवांगन ने कहा कि शिव महापुराण कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। पार्षद चंद्रभागा साहू ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शहर में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का लाभ ले रहे हैं।

Recent Posts