धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के अंतर्गत सोरिद वार्ड में संचालित नक्शा प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेने हेतु सभापति कौशल्या देवांगन ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।सभापति देवांगन ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि वार्डवासियों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।







