स्वामी विवेकानंद मंगल भवन का लोकार्पण करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।

धमतरी, /-उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने नगर पालिका परिषद, कुरूद का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर के समग्र विकास को गति देने हेतु 17 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से प्रस्तावित विभिन्न नगर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही स्वामी विवेकानंद मंगल भवन और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया । इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद अजय चंद्राकर, अध्यक्ष नगर पालिका ज्योति भानु चंद्राकर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग नेहरू निषाद प्रकाश बैस सहित नगर पालिका परिषद के पार्षद, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश