स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सभापति कौशल्या देवांगन ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

धमतरी/ पूरे विश्व को आध्यात्म का संदेश देने वाले महान युग प्रवर्तक एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए नगर निगम धमतरी की सभापति कौशिल्या देवांगन ने रत्नाबांधा कॉलेज मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में पार्षदगण तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी सुविचारों के समागम रहे हैं, जिन्होंने अपनी अद्भुत विचारधारा से पूरी दुनिया को प्रेरित किया। उनका संदेश “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो” आज भी हर युवा को सफलता के मार्ग पर अग्रसर करता है। उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्मगुरुओं में से एक थे। उनके विचार, प्रवचन और जीवन-दर्शन ने विश्वभर में लाखों लोगों को नई दिशा दी है। शिकागो में दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण आज भी भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वैचारिक शक्तियों का सर्वोत्तम उदाहरण माना जाता है, जिसने पूरे विश्व में सनातन धर्म की गौरवशाली पहचान को स्थापित किया। स्वामी विवेकानंद जी की प्रभावशाली आभा, तर्कयुक्त विचार और गहन धार्मिक ज्ञान लोगों के हृदय में आज भी अमिट छाप छोड़ते हैं। इसी कारण उनकी जयंती को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिल सके।

Recent Posts

कलेक्टर की पहल से संबलपुरी साड़ी केंद्र को मिलेगी नई पहचान, महिलाओं की मेहनत को मिलेगा बड़ा बाजार संबलपुरी साड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर