“झूठ फैला कर देश में अराजकता लाना चाहती है कांग्रेस,,, विजय शर्मा “

,,भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा
,, जिले भर से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

बालोद :- मंगलवार को जिला कार्यालय बालोद में भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे प्रदेश के गृह मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है, झूठ फैलाकर देश में अराजकता लाना चाहती है, देश विरोधी लोगों को एकजुट कर आज सड़क पर एस आई आर पर झूठा प्रपंच रच कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह नेपाल व बांग्लादेश नहीं है भारत है, जहां रिज्यूम चेंज जनता करती है सड़क पर रिज्यूम चेंज नहीं होता। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा है तो देश है, भाजपा है तो लोकतंत्र है।

Oplus_131072

इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि कांग्रेस का कार्य सिर्फ देश में झूठ फैलाना रह गया है। जनता की नकारी हुई कांग्रेस अब झूठ के सहारे लोगों के मन में जगह बनाने की कोशिश कर रही है जो कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने मोदी कहीं नहीं जाएगा का नारा लगवा कर माहौल बना दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने भी कहा कि बालोद जिला की जनता मोदी के साथ है साथ ही भाजपा की रीति और नीति पर पूरा विश्वास करती है। आज की उपस्थिति यह दर्शा रही है कि हमारे कार्यकर्ता सजग हैं। मंच पर पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, प्रीतम साहू, राकेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, यज्ञदत्त शर्मा, तोरण साहू, प्रतिभा चौधरी, अभिषेक शुक्ला, जगदीश देशमुख, तोमन साहू, प्रमोद जैन, राकेश छोटू यादव, अश्विनी यादव, नरेश यदु, जितेंद्र साहू, पुष्पेंद्र चंद्राकर, सौरभ लूनिया, सरस्वती टेमरिया, संध्या परगनिया, रवि प्रकाश पांडेय, सुरेंद्र देशमुख, श्वेता राजपूत, छगन देशमुख, विनोद जैन , शाहिद खान सहित सभी मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जहां कांग्रेस की सरकार वहां सब ठीक

Oplus_131072

सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देश में जहां–जहां कांग्रेस की सरकार है वहां वहां एस आई आर प्रक्रिया बिल्कुल ठीक है और जहां कांग्रेस की सरकार नहीं है वहां एस आई आर प्रक्रिया गड़बड़ है। कांग्रेस की दो मुंही इस बात से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस केवल झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोकतंत्र पर विस्तृत जानकारी दी कहा कि भारत में लोकतंत्र बहुत ही सुदृढ़ है। इसे सड़क पर नहीं बदला जा सकता। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की झूठ के चलते सरकार को भी सड़क पर आकर लोकतंत्र की रक्षा करनी पड़ रही है।

विदेश से नेता बुलाकर लगवा रहे अपने नारे

Oplus_131072

मंच से गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में नारा लगाने वालों की भी कमी रह गई है, इसीलिए वह विदेश से नेताओं को बुलाकर अपने नारे लगवा रही है। यह देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है। एसआईआर पर चर्चा करते हुए फार्म 6 के बदले जाने के आरोप पर कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल से लेकर अब तक फार्म 6 में कोई परिवर्तन नहीं बदल गया है। सिर्फ चुनाव आयोग ने कुछ जानकारियां मांगी है जो जायज है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रक्रिया से उन लोगों के नाम कटे जो या तो घुसपैठिया है या मृत हैं अथवा पूर्ण जानकारी नहीं दिए इसके अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं कटा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस एस आई आर पर देश में नरेटिव फैलाने की कोशिश कर रही है।

Oplus_131072

भाजपा संगठन में सबकी सुनी जाती है
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की सुनती है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह अच्छी तरह जानती है कि सबसे नीचे के कार्यकर्ता उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। पार्टी में बड़े पदाधिकारी की जितनी अहमियत है उतनी ही अहमियत छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं की भी है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है इसलिए हम लगातार विजयपथ पर अग्रसर हैं।

Recent Posts