वीबी- जी रामजी योजना के तहत आगामी कार्ययोजना तैयार करने विकासखंडवार बैठक संपन्न

अधोसंरचना आजीविका संवर्धन जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश-अध्यक्ष जिला पंचायत अरूण कुमार सार्वा धमतरी – जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए वीबी- जी रामजी योजना के अंतर्गत आग ामी कार्ययोजना तैयार करने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में विकासखंडवार बैठक आयोजित की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा ने की। बैठक में धमतरी, कुरुद मगरलोड एवं नगरी विकासखंडों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। योजना के अंतर्गत ऐसे कार्यों का चयन किया जाए जिनसे गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हो और ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रुप से लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, जल संरक्षण, सड़क निर्माण खेल मैदान, उद्यान सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं।उन्होंने बैठक में उपस्थित तकनीकी सहायकों को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करें। विशेष रुप से किसानों की सुविधा के लिए खेतों तक पहुंच मार्ग एवं ग्रामीण सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए ताकि कृषि कार्यों में आसानी हो और किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा मिल सके। जल संरक्षण एवं आजीविका से संबंधित कार्यों को भी प्रभावी ढंग से शामिल करने के निर्देश दिए गए।अध्यक्ष जिला पंचायत ने ग्रामों में सामुदायिक सुविधाओं और ग्रामीण अधोसंरचना के विकास से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बोराई में खेल मैदान को प्राथमिकता से विकसित करने तथा धमतरी विकासखंड के रुद्री पंचायत के शासकीय विद्यालय में बास्केटबॉल खेल मैदान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इससे ग्रामीण एवं युवा खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। इसके अलावा संबंधित ग्रामों में शौचालय निर्माण सड़क सार्वजनिक उपयोग की सुविधाओं तथा पंचायतों के लिए आय के साधन विकसित करने पर जोर दिया गया। ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुरुप ऐसे कार्यों का चयन करें जिनसे पंचायतों को भविष्य में नियमित आय प्राप्त हो सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी विकसित हों।नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मेचका में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन स्थलों के विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई। उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक एवं पर्यटन संबंधी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार करने कहा जिससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले तथा ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो सके। समीक्षा के दौरान धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत अरौद (डू) सहित अन्य ग्रामों में प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई। सटियारा के गांधी मंदिर एवं रामटेकरी क्षेत्र को पर्यटन के साथ ऑक्सीजोन एवं पर्यावरण संरक्षण केंद्र के रुप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया गया। इसके लिए मिश्रित प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों के रोपण तथा उपयुक्त स्थल का चिन्हांकन करने कहा।वीबी – जी रामजी बैठक में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पौधरोपण के ऐसे प्रस्ताव तैयार किए जाएं जिनसे भविष्य में फल उत्पादन हरियाली विस्तार और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही विभिन्न ग्रामों में सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण एवं उपयोगी अधोसंरचना विकसित करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। कुरुद एवं मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायतों की प्राथमिक आवश्यकताओं के आधार पर कार्यों का चयन करने पर जोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शौचालय खेल मैदान सामुदायिक भवन उद्यान तथा अन्य सार्वजनिक उपयोग की परिसंपत्तियों के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए स्थानीय संसाधनों पर आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की बात कही गई। ऐसे कार्यों को कार्ययोजना में शामिल करें जिनसे ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ पंचायतों को भी आर्थिक रुप से सशक्त बनाया जा सके। गट्टासिल्ली एवं सांकरा क्षेत्र में भूमि विकास एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आपदा के बाद पुनर्वास एवं प्रबंधन से संबंधित आवश्यक कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने पर बल दिया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष सार्वा ने कहा कि वीबी-जी रामजी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। इसलिए योजना के तहत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए जो लंबे समय तक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन, कृषि विकास पशुपालन पर्यावरण संरक्षण उद्यानिकी तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों के विकास को एकीकृत दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरुप नवाचार आधारित कार्य भी प्रस्तावित किए जाएं। विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। कार्यों का चयन करते समय ग्रामवासियों की आवश्यकता, उपयोगिता एवं भविष्य में रखरखाव की व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा प्रत्येक कार्य का नियमित निरीक्षण किया जाए। जिले के चारों विकासखण्ड धमतरी, कुरुद मगरलोड एवं नगरी में से प्रत्येक विकासखण्ड की एक-एक ग्राम पंचायत का चयन कर उसे श्विकसित भारत अभियानश् के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत मॉडल के रुप में तैयार किया जाए। इन ग्राम पंचायतों का समग्र विकास इस प्रकार सुनिश्चित किया जाए कि वे न केवल जिले एवं प्रदेश के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बन सकें। साथ ही जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 01 दिसंबर से वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्धारित कार्यों का सुचारु रुप से क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाना सुनिश्चित करें। इसके लिए आवश्यक पूर्व तैयारियां कार्ययोजना तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। चूंकि यह शासन की एक महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है ।वीबी – रामजी योजनांतर्गत निर्माण कार्यों की तैयारी की समीक्षा बैठक में मुख्य रुप से धरम सिंह सहायक परियोजना अधिकारी हितेश सिन्हा प्रोग्रामर सहित कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

Recent Posts