
“कुर्मी भवन शिकारीपारा से सुबह 10 बजे होगी शुरुआत, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने नागरिकों से की शामिल होने की अपील”

बालोद :– भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा 17 नवंबर 2026, मंगलवार को शहर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा सुबह 10 बजे शिकारीपारा स्थित कुर्मी भवन से प्रारंभ होगी।
इस आयोजन के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, राष्ट्रहित एवं जन-जागरण का संदेश देने की बात कही गई है। भाजपा ने इस पदयात्रा में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से इस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपने परिवारजनों, मित्रों एवं साथियों के साथ पदयात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
भाजपा जिला बालोद की ओर से सभी नागरिकों को पदयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।






