वोट बचाओ देश बचाओ अभियान जनआंदोलन के तहत जनचोपाल जनसंपर्क अभियान

आज वोट बचाओ देश बचाओ जनआंदोलन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, एवं जिला अध्यक्ष आदरणीय मती तारनी नीलम चंद्राकर जी के मार्गदर्शन में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री देवेंद्र देवांगन के नेतृत्व दितीय मंडल के गोलबाजार स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंवाद चौपाल कार्यक्रम में पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी पूर्व पार्षद आवेश हाशमी देवेंद्र देवांगन ने बताया कि जिस प्रकार जनता के हक को छीन के उनके वोटों का अधिकार कि चोरी हो रही है उसे हम रोकने का प्रयाश करते रहेंगे और हम हर उस अंतिम छोर के व्यक्ति का मुददा को उठाएंगे जिनके साथ अन्याय हुआ है हमारी पार्टी कांग्रेस पार्टी निरंतर लड़ाई लड़ते रहेंगी साथ ही महंगाई इस कदर हो गई है आम जनता में हाहाकार मच गया है चाहे खाने पीने की चीज को लेकर हो या फिर बिजली की बिल को लेकर हो हर चीज में छत्तीसगढ़ की सरकार महंगाई बढ़ाती जा रही है आम जनता की जेब में डाका डालने का काम कर रही है हम जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे जनता की आवाज़ को बुलंद करना, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करना और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए संघर्ष करना ही हमारा संकल्प है।जनता जाग रही है, लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद हो रही है! इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद पवार दीपक सोनकर, गौतम वाधवानी कन्हैया सोनी, आवेश हाशमी देवेंद्र देवांगन,चंदन रजक पवन वाधवानी,अविनाश मराठे,यशवंत पटेल , आशुतोष खरे, ज्ञानचंद सिन्हा, महिला अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, सबीना अंजुम, शंकर मखीजा, राजू शेख, जितेंद्र चंदेल, डॉक्टर संतोष साहू, अयान हाशमी, अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित हुए

Recent Posts