छठ पर्व की पूजा अर्चना में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का पर्व है छठ पूजा -:विजय मोटवानी धमतरी-: सूर्य उपासना का महापर्व के पवित्र अवसर पर महानदी के किनारे रुद्रेश्वर घाट पर लोगों की आस्था व श्रद्धा का सैलाब डूबते हुए सूर्य को अर्क देने के लिए उमड पड़ा बिहार प्रांत के स्थानीय स्तर पर रहने वाले लोगों के द्वारा यहां पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसमें शामिल होने के लिए नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी छठ पूजा अर्चना करते हुए उपस्थित लोगों को इस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी श्री मोटवानी ने इस अवसर पर कहा है कि ऊर्जा के स्रोत तथा सार्वभौम सनातन के आस्था का केंद्र बिंदु सूर्य देव की उपासना से समाज में सुख शांति एवं समृद्धि का प्रादुर्भाव होता है प्रकृति हमें देने का भाव सिखाती है और यही से सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावनाएं प्रबल होती है।

Recent Posts