
धमतरी-: धान खरीदी की शुरुआत आज से क्षेत्र के विभिन्न खरीदी केंद्रों के माध्यम से की गई जिसमें कुरमातराई में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी एवं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा द्वारा पूजा अर्चना करते हुए शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रीतेश गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 3100 के हिसाब से धान की खरीदी कर बोनस की राशि भी धान न बेचने वाले किसानों को दिया जाना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र का सशक्त कदम तथा कृषि के लिए वरदान साबित होगा। वही राजेंद्र शर्मा ने कहा कि धान के कटोरा छत्तीसगढ़ को लबालब करने के लिए प्रदेश सरकार के किसानों के प्रति समर्पण का पर्याय है। दमयंती साहू द्वारा भी प्रदेश सरकार के अंतर की राशि को बिना धान विक्रय करने के बावजूद दिए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बढ़कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी समिति के अध्यक्ष दूज राम सिंह द्वारा किया गया। शुभारंभ के इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में भागवत राम साहू केशव राम साहू धनंजय साहू शेष नारायण साहू तेजस साहू शैलेंद्र कुमार साहू भगवती साहू पंचायत सचिव यशवंत ध्रुव अरुण कुमार सोनवानी गोपाल सिंह चंद्र प्रकाश गणेश साहू धनेश्वर सिंह अमर सिंह पटेल उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन समिति प्रबंधक द्वारा किया गया।







