इस दीपावली अपने स्थानीय व्यापारी के घर भी खुशियों का दीप जलाएँ!

धर्म की नगरी धमतरी की समस्त जनता से सविनय एवं सादर अपील।इस दीपावली जब आप अपने घर को रोशन करें, अपनों के लिए मिठाइयाँ और उपहार खरीदें, तो एक बार अपने स्थानीय दुकानदार भाइयों के बारे में भी जरूर सोचें।हमारे स्थानीय व्यापारी केवल दुकानदार नहीं, बल्कि हमारे अपने हैं। उनकी दुकानों से उनके परिवार का भरण-पोषण होता है, बच्चों की पढ़ाई चलती है और घर की अनेक जरूरतें पूरी होती हैं। वे वर्षों से हमारी सेवा करते आ रहे हैं और हमारे सुख-दुःख के साथी हैं।आपके लिए ऑनलाइन खरीदारी करना शायद केवल एक क्लिक हो, लेकिन आपकी वही खरीदारी किसी स्थानीय व्यापारी के परिवार की रोजी-रोटी, बच्चों की मुस्कान और त्योहार की खुशियों का सहारा बन सकती है।इसलिए आप सभी से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि इस दीपावली ऑनलाइन खरीदारी के बजाय अपने स्थानीय दुकानदारों एवं व्यापारियों से खरीदारी को प्राथमिकता दें।आपकी छोटी-सी खरीदारी किसी परिवार के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकती है। आइए, इस दीपावली स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करें और अपने शहर की आर्थिक समृद्धि में योगदान दें।आपका पैसा आपके शहर में रहेगा, आपके शहर का व्यापार बढ़ेगा और धमतरी का हर बाजार खुशियों से जगमगाएगा।स्थानीय व्यापारी बचेंगे, तभी स्थानीय बाजार सजेंगे। स्थानीय बाजार सजेंगे, तभी हमारा धमतरी आगे बढ़ेगा।इस दीपावली संकल्प लें खरीदारी अपने बाजार से करेंगे और अपने व्यापारियों के घर भी खुशियों का दीप जलाएँगे।सादर अपील निलेश लुनियापार्षद नगर निगम धमतरीआप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Recent Posts