महापौर रामू रोहरा रहे उपस्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के साथ आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग की मिली जिम्मेदारी महापौर ने दी शुभकामनाएंधमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी में विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने की दिशा में युगल किशोर पिंटू यादव ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का कार्यभार लिया इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने आशा जताई कि यादव अपने अनुभव कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।महापौर रोहरा ने कहा कि नगर निगम का प्रमुख उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा शहर के विकास को निरंतर गति देना है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और आपसी सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युगल किशोर पिंटू’ यादव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग से संबंधित कार्यों को जनहित की भावना के साथ आगे बढ़ाएंगे। साथ ही, शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।महापौर ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से धमतरी के विकास को नई दिशा मिलेगी और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लक्ष्य को साकार करने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।






