कांग्रेस अब वैचारिक रूप से कंगाल होकर माफिया गैंग की भाषा बोल रही है -रंजना साहूधमतरी -: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी मोदी का बाप भी जाएगा पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब वैचारिक रूप से कंगाल होकर माफिया गैंग की भाषा बोल रही है।रंजना साहू ने कहा जिस तरह खरगे जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, जो एक गरीब चाय वाले के बेटे हैं, उनके दिवंगत पिता का अपमान किया है, वह कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दिखाता है।मल्लिकार्जुन खरगे जी 80 साल के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उनकी भाषा गुंडों और लुच्चों जैसी हो गई है। प्रधानमंत्री जी के पूज्य पिताजी अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका अपमान करना राजनीति के सारे मर्यादा के तार-तार करना है। यह सिर्फ मोदी जी के पिता का नहीं, बल्कि देश के हर गरीब पिता का अपमान है जिसने मेहनत-मजदूरी करके अपने बेटे को बड़ा बनाया।कांग्रेस बताए – क्या यही मोहब्बत की दुकान है? कभी मोदी जी की माता जी को गाली, कभी चाय वाला कहकर अपमान, कभी नीच कहना और अब स्वर्गीय पिताजी को गाली। बिहार चुनाव में हार सामने देखकर कांग्रेस बौखला गई है और उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ने ही जब खरगे जी को टोका तो वे आग बबूला होकर बाप तक पर उतर आए। ये कांग्रेस का घमंड है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा कल सोमवार को पूरे देश में इस बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को तुरंत देश की जनता से और प्रधानमंत्री जी से माफी मांगनी चाहिए।






