कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अमर्यादित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, राहुल गांधी और खड़गे प्रधानमंत्री से माफी मांगें : मोनिका ऋषभ देवांगन

धमतरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को लेकर की गई मोदी का बाप भी जाएगा टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला पंचायत धमतरी की सभापति एवं भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले वरिष्ठ नेताओं को अपनी भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।उन्होंने कहा कि लगभग 80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिवंगत पिताजी को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे बयान सार्वजनिक जीवन की गरिमा और स्वस्थ लोकतांत्रिक संवाद की मर्यादा के विपरीत हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।मोनिका देवांगन ने कहा कि लगातार राजनीतिक असफलताओं के बीच कांग्रेस नेतृत्व की बयानबाजी में बढ़ती कटुता राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। लोकतंत्र में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक विरोध नीतियों और विचारधारा तक सीमित रहना चाहिए। व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विषयों पर अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने वक्तव्यों की जिम्मेदारी लेते हुए सार्वजनिक जीवन में शालीनता और सम्मान की परंपरा का पालन करना चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

 

Recent Posts