एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही घटना में प्रयुक्त चाकू,लोहे की साकप सहित अन्य सामान बरामद पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा घर में घुसकर चाकू लोहे की रॉड डंडे एवं ईंट से हमला करने के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।घटना का विवरण:दिनांक 04 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 10 बजे दानीटोला निवासी प्रार्थी गुलशन साहू अपने भाई डोमेंद्र साहू एवं माता-पिता के साथ घर पर था। इसी दौरान आरोपी रितेश ध्रुव एवं राम साहू द्वारा घर के मुख्य दरवाजे पर लात मारकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला किया गया जिससे प्रार्थी के पिता धनीराम को चोटें आईं।कुछ समय बाद आरोपीगण अपने अन्य साथियों के साथ पुनः घातक हथियार लेकर पहुंचे और प्रार्थी एवं उसके परिजनों पर हमला किया। आरोपियों द्वारा चाकू, लोहे की साकप रॉड लकड़ी के डंडे एवं ईंट से वार किए गए, जिससे प्रार्थी एवं उसके भाई को चोटें आईं। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस कार्यवाही:घटना की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 243/2026, धारा 296, 351(2), 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी एवं तलाश कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार तथा 01 विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, लोहे की साकप रॉड, खून लगा लकड़ी का डंडा एवं ईंट के टुकड़े विधिवत जब्त किए गए।गिरफ्तार आरोपियों का विवरणरितेश कुमार ध्रुव, पिता – मातम सिंह ध्रुव, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – भक्तिन गुढ़ी बैगापारा दानीटोला धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी।आलेख रामटेके, पिता – स्व. सूरज रामटेके उम्र – 18 वर्ष 04 माह निवासी – महारापारा दानीटोला धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी।राम साहू, पिता – गिरवर साहू, उम्र – 19 वर्ष निवासी – बरपारा दानीटोला धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी।चन्द्रेश्वर उर्फ गोलू धुरी पिता – दशरथ सिंह धुरी उम्र – 26 वर्ष निवासी – दानीटोला स्कूल पारा वार्ड क्रमांक 19 धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी।01 विधि से संघर्षरत बालक को भी प्रकरण में अभिरक्षा में लिया गया है।प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।गिरफ्तार चारों बालिग आरोपियों को माननीय न्यायालय धमतरी के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश:-जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले, गुंडागर्दी एवं हिंसक गतिविधियों में संलिप्त तथा अवैध हथियारों का उपयोग कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं विधिसम्मत कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।






