महापौर रामू रोहरा ने कहा समाज की शक्ति उसकी एकता संस्कार और संस्कृति में निहित धमतरी। छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची गोंडवाना समाज की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय वार्षिक महासभा का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा शामिल हुए। समाजजनों ने मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।महासभा में प्रदेशभर से पहुंचे समाज के पदाधिकारियों वरिष्ठजनों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने समाज के उत्थान संगठन की मजबूती शिक्षा युवा शक्ति सामाजिक जागरूकता एवं गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता, संस्कार और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान में होती है। समाज के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कार से जोड़ते हुए समाज की गौरवशाली परंपराओं और विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।उन्होंने प्रदेश स्तरीय महासभा के सफल आयोजन के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं समस्त समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।कार्यक्रम के दौरान समाज की विभिन्न गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। महासभा में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।महासभा ने दिया एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संदेश प्रदेश स्तरीय इस महासभा के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, संगठनात्मक एकता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन ने समाज की सामूहिक शक्ति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।






