
धमतरी। रिसाई पारा स्थित प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। मंदिर समिति की ओर से सुबह विधि-विधान से भगवान नागेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आरती की गई। सावन माह के चलते मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है।तीसरे सावन सोमवार के अवसर पर शहर भ्रमण करते हुए कांवड़ियों का जत्था नागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने पर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को प्रसादी के रूप में दूध और केले का वितरण किया गया। कांवड़ियों ने अपने साथ लाए पवित्र जल से भगवान नागेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण कांवड़ियों के मंदिर पहुंचने के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु और कांवड़िए ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारे लगाते हुए भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। सावन सोमवार को लेकर मंदिर में विशेष सजावट एवं पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई थी।मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचते हैं। कांवड़ियों द्वारा विभिन्न स्थानों से पवित्र जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। इसी परंपरा के तहत तीसरे सोमवार को भी कांवड़ियों ने नागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।प्रतिदिन हो रहा जलाभिषेक सावन माह में नागेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जा रहा है। सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सोमवार को विशेष रूप से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। अंतिम सावन सोमवार को भंडारे की व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक दीपक लखोटिया, भूरा ग्वाल, अध्यक्ष भजन काररा, पार्षद मेघराज ठाकुर, यशवंत कौशिक, राजेंद्र शर्मा, अनिल कामरानी, रौनक ठाकुर, श्वेता ठाकुर, अनुराध ग्वाल, ज्योति गुप्ता सहित मंदिर समिति के सदस्य, कांवड़िए एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






