आमापारा मॉडल की तर्ज पर शहर के जल भराव क्षेत्र की निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए की जाएगी हर संभव कवायद-: विजय मोटवानी धमतरी-: नगर निगम क्षेत्र के व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण व्यापार का केंद्र बिंदु माने जाने वाले आमापारा सहित बालक चौक के आसपास के क्षेत्र को बरसात के पानी के भराव की वर्षों से आ रही समस्या से निजात दिलाकर, शहर के हृदय स्थल में स्थित मकई तालाब को लबालब करते हुए जल संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण फाउंडर कार्य करने के पश्चात नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी अन्य क्षेत्र में भी विशेषज्ञों तथा इंजीनियरों की राय लेकर जल भराव से छुटकारा प्रदान करने हेतु विशेष कदम उठा रहे हैं। रविवार के दिन श्री मोटवानी अपने सहयोगी पार्षद गण मेघराज ठाकुर एवं पिंटू यादव के साथ रिसाई पारा पूर्व, वार्ड में रत्नाबांधा चौक से देवश्री टॉकीज चौक की ओर निर्माणाधीन निकासी नाली का निरीक्षण करते हुए संबंधित ठेकेदार एजेंसी एवं साइड इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि पानी के बहाव के अनुरूप समुचित ढाल के साथ-साथ नाली के चौड़ाई एवं थिकनेस को को भी उचित मापदंड पर रखा जावे जिससे बरसात का पानी का बहाव सुविधाजनक तथा समुचित रूप से आगे की ओर बढ़ सके जिससे थोड़ी सी बारिश में भी सड़कों पर आने वाली पानी के परेशानी से लोगों को छुटकारा मिल सके, गौरतलब है कि उक्त नाली का निर्माण लगभग 24 लाख रुपए की लागत से वार्ड वासियों की बहूप्रतिक्षित समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर विकास के कार्यों को जीरो टॉलरेंस के पुनीत उद्देश्य लेकर समर्पित भाव से करने वाले महापौर रामू रोहरा द्वारा पार्षद मेघराज ठाकुर के मांग पर तत्काल स्वीकृति देते हुए अविलंब कार्य को प्रारंभ करवाया गया है जिस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए विभागीय अध्यक्ष विजय मोटवानी पूरी सक्रियता एवं सजगता के साथ सतत प्रयासरत हैं मोटवानी ने एक चर्चा में बताया कि 50 वर्ष के जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान आमापारा में होने के पश्चात इस सफल मॉडल को शहर के अन्य क्षेत्र में भी लागू करते हुए बरसात के दिनों में होने वाले पानी की समस्या तथा निकासी की व्यवस्था करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।







