पर्याप्त वर्षा, अच्छी फसल और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए होगी प्रार्थना धमतरी- सावन माह के एक महीने पहले ही प्राचीन 800 वर्ष पुराने शहर के हृदय स्थल में स्थित मकेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना मा घंटी के ओम की प्रति ध्वनि के साथ मंत्रोच्चारण से किया जाएगा। इसके साथ ही शाम को 7:00 बजे से प्रारंभ होने वाली इस महा आरती से पूर्व भगवान भोले भंडारी महादेव की विशेष श्रृंगार होगी उसके दर्शन पक्ष वेदपाठी शास्त्रीय ब्राह्मणों के द्वारा पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना विधि विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा जिसमें क्षेत्र में आने वाले समय में अच्छी एवं पर्याप्त बारिश के लिए भगवान से प्रार्थना की जाएगी। क्योंकि बारिश न होने से क्षेत्र के किसान आने वाले फसल के लिए अभी से चिंतित हैं। उसके बाद महाप्रसादी भंडारे में समोसा सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया जायेगा।






