वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद जिला धमतरी का पुनर्गठन

धमतरी। वीरांगना महारानी दुर्गावती की 463वीं बलिदान दिवस स्मृति में ग्राम दुगली केकती सेंटर में श्रद्धांजलि एवं सामाजिक संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महारानी दुर्गावती के अदम्य साहस, त्याग एवं स्वाभिमान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, जिला धमतरी का पुनर्गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से शिवचरण नेताम, श्रवण मरकाम एवं नकुल नेताम को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मायाराम नागवंशी को जिलाध्यक्ष, टोकेश्वर नेताम को महासचिव, भूपेंद्र नेताम को उपाध्यक्ष, घनश्याम नगारची को सचिव, बंशीलाल सोरी को कोषाध्यक्ष तथा देवराज नेताम एवं शिवा नेताम को सह सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही भगत उईके एवं रामलाल मंडावी को संचालक का दायित्व सौंपा गया।जिलाध्यक्ष मायाराम नागवंशी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य आदिवासी समाज की एकता को मजबूत करना, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक अधिकारों एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्य करना है। साथ ही समाज के युवाओं और महिलाओं को संगठित कर सामाजिक जागरूकता और संगठन विस्तार करते हुए जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर.एन. ध्रुव (प्रांताध्यक्ष, अजजा शासकीय सेवक संघ), भरतलाल कोर्राम (इतिहासविद), आर.सी. ध्रुव (संभागीय संयोजक, गोंडवाना गोंड महासभा), चेमसिंह मरकाम (प्रदेशाध्यक्ष, गोंडवाना महासभा युवा प्रभाग), दशरथ नेताम (प्रदेशाध्यक्ष, वैद्यराज संघ), राजाराम मंडावी (पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष), मनराखन ठाकुर, शत्रुघ्न नेताम, मेघनाथ मंडावी, मिक्की कुंजाम, विजेंद्र मंडावी, राजू ध्रुव, एवल नेताम, परमानंद ओटी, विजेंद्र मरकाम, विनायक मंडावी सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Recent Posts