नगर के विकास कार्यों में होगा सभी एल्डरमैनो का सहयोग धमतरी नगर निगम नगर पंचायत नगर पालिकाओं में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई है।इसी तरह धमतरी नगर निगम में भी आठ एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है जिसमें सभी पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम किए है। इस नियुक्ति पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने धमतरी नगर निगम सहित जिला के अंतर्गत सभी नगर पंचायत नगर पालिका के नियुक्त हुए सभी एल्डरमैन को बधाई शुभकामनाएं दी है। और आगामी विकास के कार्यों में वार्डो में इनकी अहम भूमिका होने की बात कही है।






