जन दायित्व का ईमानदारी एवं पवित्रता के साथ निर्वहन ही है सच्ची सेवा -:विजय मोटवानी सार्वजनिक धरातल पर सतत् मार्गदर्शन हमें सेवा के लिए करता है प्रेरित -: नीलेश लुनिया धमतरी-: अजय चंद्राकर के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए नगर निगम के भाजपाई वर्तमान एवं पूर्व पार्षदगण उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे सभी से मुखातिब होते हुए श्री चंद्राकर ने भी उन्हें धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्कार, विचार एवं व्यवहार को अपने में आत्मसात करते हुए प्रत्येक जनप्रतिनिधि जनदायित्व को ईमानदारी एवं पवित्रता के साथ निर्वहन करें तो इससे बड़ी कोई सेवा नहीं है, वही 24 जून को शहर में हुए दिन भर आयोजित सेवाभावी कार्यों से अवगत कराते हुए आयोजन के मुख्य सूत्रधार लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी नीलेश लुनिया ने बताया कि सार्वजनिक जीवन में हम सब के मार्गदर्शक तथा प्रेरणा स्रोत अजय जी द्वारा दिया जाने वाला टिप्स हमें हमेशा सेवा भाविक कार्यों को धरातल पर कार्य रूप में परिणत करने के लिए प्रेरित करते रहता है और यही हम सबके लिए एक अमूल्य पूंजी भी है और इसी से प्रेरित होकर आज हम सब उनके जन्म दिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे सतत सार्वजनिक जीवन में पूरी सक्रियता के साथ सेवाभावी और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाते रहें। शुभकामनाएं देने के इस अवसर पर नरेंद्र रोहरा हेमंत बंजारे अखिलेश सोनकर पिंटू यादव कुलेश सोनी शैलेश रजक सतीश पवार कैलेश सोनकर प्राची सोनी नीलू डागा सरिता आसाई सुभाष चंद्राकर इंद्रेश देवागन गोपाल साहू उपस्थित रहे।






