“नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल_ बेमिसाल,,,नारायण चंदेल”

,,

बालोद में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में रहे मौजूद
,,,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल में हुए विकास कार्यों की दी जानकारी

बालोद :–केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल बेमिसाल रहे हैं। इन 12 वर्षों में सरकार ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। अर्थव्यवस्था के मामले में जहां हम उच्चतम स्थान की ओर बढ़ रहे हैं। वही देश सेना का मनोबल बढ़ा है। आज विदेश नीति के कारण हमारी सीमाएं भी सुरक्षित हुई है। घुसपैठियों की समस्या से देश को मुक्ति मिल रही है। नरेंद्र मोदी की सरकार 2047 में भारत की कल्पना को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है। यह बातें बालोद में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारायण चंदेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। पिछले 12 वर्षों में देश में ऐसे कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जो 57 साल में कांग्रेस की सरकार नहीं कर सकी। आज देश पूरे विश्व में पहचाना जा रहा है। नरेंद्र मोदी न केवल देश के जन नेता हैं, बल्कि विश्व के नेता के रूप में उनकी छवि बनी है, जो हमारे देश के लिए गौरव का विषय है। नारायण चंदेल ने आगे कहा कि 12 साल के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही हम आप सबके बीच में आए हैं। प्रबुद्ध जनों के बीच आज इसलिए आए हैं क्योंकि वर्तमान परिस्थिति से लेकर पूर्व की स्थितियां तक वे भली भांति परिचित हैं, प्रबुद्ध जन समाज व देश को दिशा देने वाले हैं, इसके अलावा वे भ्रम को भी दूर करते हैं यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी आज प्रबुद्ध जनों के बीच है। शुभारंभ में जिला भाजपा अध्यक्ष एवं देशमुख ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यहां लगभग 25 विभिन्न संस्थाओं के प्रबुद्ध जन आमंत्रित किए गए हैं। मंच में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा, पूर्व विधायक शक्ति खिलावन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, भाजपा नेता पवन साहू, कृष्णकांत पवार, लेख राम साहू, आयोजन के प्रभारी प्रमोद जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, सौरभ लूनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, देवेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।


छत्तीसगढ़ निर्माण भाजपा की दें नारायण चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश से पृथक कर छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का काम अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में भारतीय जनता पार्टी ने किया था। इसके बाद इस प्रदेश में लगातार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सरकार और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार मिलकर आज छत्तीसगढ़ के विकास के कई आयाम छू रहे हैं।

विजन के साथ काम करती है भाजपा
नारायण चंदेल ने कहा कि 12 वर्षों में इतने विकास कार्य इसलिए हुए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक विजन लेकर चलती है। हमारे नेता नरेंद्र मोदी देश का विकास किस तरह से हो इसे लेकर 24 घंटे चिंतन मनन करते हैं। इसी का परिणाम है कि आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था में भी तेजी के साथ सुधार आ रहा है। हमारी सेना में आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा है। वही हमारे देश की सीमाएं भी सुरक्षित होने लगी है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता एक विचारधारा से जुड़ा रहता है। हमारे लिए देश प्रथम है और हम सब एक परिवार की भांति हैं। उन्होंने बताया कोरोना के समय जब पूरे विश्व का ध्यान भारत की ओर था ऐसी विपरीत परिस्थितियों में नरेंद्र मोदी ने बेहतर नेतृत्व करते हुए इस कठिन समय से हम सबको निकाल दिया।

कांग्रेस कर रही तुष्टिकरण की राजनीति
अपने उद्बोधन में नारायण चंदेल ने कहा कि 57 साल कांग्रेस की सरकार इस देश में थी। तब सिर्फ देश में तुष्टिकरण की ही राजनीति हुई। कश्मीर की समस्या कांग्रेस की ही देन है। समस्याओं को उलझाए रखना उनकी फितरत में शामिल है, जबकि आज कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है जिसे लोग असंभव बताते थे। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प के चलते ही आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। हमारी विदेश नीति के कारण ही विश्व में भारत का नाम है।

अनेक प्रबुद्ध जनों का किया गया सम्मान
आज का कार्यक्रम जिले के प्रबुद्ध जन सम्मेलन के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें अनेक प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। इनमें ब्रह्माकुमारी विजय लक्ष्मी दीदी, वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश देशमुख, पुरुषोत्तम देशमुख, कवि अशोक आकाश, मनोहर नाहटा आदि शामिल हैं। आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, रवि प्रकाश पांडे, जितेंद्र साहू, राकेश यादव छोटू, भाजपा मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया, हरीश कटझरे, प्रेम साहू, संजय शर्मा, अश्वनी यादव, दुर्गानंद साहू आदि मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद जैन ने किया।

Recent Posts