भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने अनूप गुप्ता को किसान मोर्चा सूरजपुर का प्रभारी नियुक्त किया

सुरजपुर छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने अनूप गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला सूरजपुर का प्रभारी नियुक्त, किया है,अनूप गुप्ता को 6 माह पूर्व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। अनूप गुप्ता की 6 माह की कार्य की प्रशंसा काफी सराहनीय रही है। जिसको देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी यह दायित्व सोपा है । उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।अनूप गुप्ता लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन की विभिन्न गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाने का कार्य किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यशैली और जनसंपर्क की क्षमता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।क्षेत्र में अनूप गुप्ता अपनी सरलता, सौम्य व्यवहार एवं मिलनसार व्यक्तित्व के कारण विशेष पहचान रखते हैं। आमजन से उनका सीधा संवाद और सकारात्मक सोच उन्हें अन्य कार्यकर्ताओं से अलग पहचान दिलाती है। सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता भी लगातार देखने को मिलती रही है।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सूरजपुर जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों की समस्याओं और उनके हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।कार्यकर्ताओं का कहना है कि अनूप गुप्ता की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी दिनों में किसान मोर्चा जिले में किसानों के बीच पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।अपनी नियुक्ति पर अनूप गुप्ता ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के कल्याण और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी है। किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों को जागरूक करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी।अनूप गुप्ता को सूरजपुर जिले का किसान मोर्चा प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश