
शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं हो सकता है उन्हें प्रोत्साहन और तरासने की-: पिन्टू यादव खेल के मैदान से क्षेत्र को देना है नई एवं विशिष्ट पहचान कुलेश सोनी धमतरी-: शहर के सार्वजनिक धरातल पर धर्म एवं सामाजिक सरोकार के अनेक कार्यों के संपन्न करने का माध्यम बनने वाले धर्म प्रेमी समाज सभी पंडित राजेश शर्मा ने खेल पखवाड़ा के बाद गर्मी के समर वेकेशन में पलकों की मांग पर 10 वर्ष से नीचे के बच्चों को क्रिकेट के विभिन्न विधाओं से अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण दिए जाने का सार्थक माध्यम बने हुए है, जिसमें राज्य स्तर पर विशेष पहचान बनाकर टीम में जीवन के संघर्षों को मात देते हुए विपरीत परिस्थितियों में अपनी मेहनत से जगह बनाने वाले नामचीन खिलाड़ी रघुवीर बघेल एवं उनकी टीम द्वारा मैत्री विहार कालोनी स्थित बॉक्स में सुबह और शाम मेहनत कर रहे हैं। नवोदित बाल खिलाड़ियों के हौसला आफजाई एवं प्रोत्साहन करने के लिए जनप्रतिनिधियों की टीम भी निरंतर ग्राउंड पर पहुंच रही है जिसमें निगम के एमआईसी सदस्य पिंटू यादव एवं अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया| उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पिंटू यादव ने इस प्रशिक्षण वर्ग की सराहना करते हुए कहा है कि शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं आवश्यकता है उन्हें तैयार करने व प्रोत्साहन की जिसके लिए समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा का समय-समय पर किया जाने वाला योगदान एक अविस्मरणीय तथा सार्थक सराहनीय कदम है। वही कुलेश सोनी द्वारा खेल के मैदान को शहर की पहचान बनाने के लिए इस क्षेत्र के सभी लोगों को सामूहिक योगदान देने की आवश्यकता है इसके लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए नगर निगम के माध्यम से हम जनप्रतिनिधि गुण हमेशा तैयार रहेंगे। सेवा,खेल, धर्म, के क्षेत्र की पवित्रता व शहर की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए रहेंगे सदैव प्रतिबद्ध-:पं.राजेश शर्मा खेल एवं सार्वजनिक क्षेत्र में आयोजनों का पर्याय बन चुके धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा ने अपने संदेश में कहा है कि शहर के समग्र पीढ़ियों की प्रतिभाओं को संरक्षित कर संबंधित करने हेतु उनका खुला एवं पवित्र उद्देश्य है कि इन्हें प्रोत्साहित करते हुए शहर की गौरवशाली अतीत को भविष्य की संभावनाओं से परिपक्व करें उसके लिए वे सदैव समर्पित भाव से खेल, धर्म एवं सेवा के क्षेत्र में पूरे समर्पण भाव से हमेशा कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।






