वरिष्ठजनों की प्रेरणा व मार्गदर्शन जीवन की सफलता की है सशक्त माध्यम रामू रोहरा

भाजपा का सेवा, सुशासन व संस्कार, संस्कृति शाश्वत उदाहरण है जन संपर्क – कुलेश सोनी सिटीजन चार्टरों से महापौर मिलकर पार्टी के नीति एवं सिद्धांत को किया साझा धमतरी- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए महापौर रामू रोहरा ने अंबेडकर वार्ड में प्रबुद्धजनों तथा सिटिजन चार्टर से मुलाकात कर  पार्टी के राष्ट्रवादी नीति तथा केंद्र सरकार के सिद्धांत वादी देश हित में साझा करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सफलता के लिए वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सफलता का मूल मंत्र तथा एकमात्र सूत्र वाक्य है जीवन के अनुभवों को जनप्रतिनिधियों के समक्ष आने वाली चुनौतियां एवं कठिनाइयां पर जीत हासिल करने के लिए सशक्त माध्यम के रूप में अपनाना चाहिए। आगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम नागरिकों से भी संवाद किया।अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी ने महापौर रोहरा की वार्ड के विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करवाते हुए उन्होंने भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी समाज राष्ट्र तथा सेवा के लिए समग्र पीढ़ी तैयार करती है और उसका सबसे उत्कृष्ट उदाहरण संपर्क अभियान के रूप में अपनी संस्कृति अपना संस्कार तथा सत्ता को सेवा व सुशासन का माध्यम के रूप में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता के सामने रखना जिसे जलन तो धारण है संपर्क अभियान। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपना स्नेह, सम्मान और समर्थन व्यक्त किया। इसी क्रम में महापौर रामू रोहरा एवं पार्षद कुलेश सोनी शहर मंडल मंत्री देवेंद्र ध्रुवंशी ने पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. शांडिल से भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को लेकर चर्चा की गई। डॉ. शांडिल्य ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।जनसंपर्क अभियान के दौरान आम नागरिकों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा लोगों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के महामंत्री देवेंद्र ध्रुवंशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे l

Recent Posts