धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता : चोर गिरोह से लाखों रुपये के सोना-चांदी के आभूषण नगदी एवं वाहन बरामद पूरा गैंग धराया 08 आरोपी गिरफ्तार

सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी एवं माल छिपाने में सहयोग करने वाली महिला भी गिरफ्तार दो बड़ी चोरी की वारदातों सहित मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए धमतरी पुलिस द्वारा सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।प्रकरण में प्रार्थिया श्रीमती राधिका साहू, निवासी जंगलपारा नगरी द्वारा थाना नगरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 05-06 जून 2026 को वे अपने घर में ताला लगाकर ग्राम जीजामगांव स्थित मातंगी धाम दर्शन हेतु गई थीं। दिनांक 08 जून 2026 को घर में कार्य करने वाली महिला द्वारा सूचना दी गई कि उनके मकान का पिछला दरवाजा खुला हुआ है तथा घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पर घर पहुंचने पर प्रार्थिया ने देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा मकान में घुसकर आलमारी तोड़ दी गई थी तथा उसमें रखे भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली गई थी lजिसकी रिपोर्ट पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 305(ए), 331(4), 317(2), 112(2), 3(5) बीएनएस के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी धमतरी ने तत्काल सायबर थाना एवं नगरी थाना की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें एडिशन एसपी एवं एसडीओपी को लगातार मानिटिरिंग करने के निर्देश दिए थे,जिस पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों,मुखबिर तंत्र एवं संदेहियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई। विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने सामूहिक रूप से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपियों ने बताया कि उन्होंने प्रार्थिया के सूने मकान की रेकी करने के बाद पीछे का दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया तथा लोहे के रॉड से आलमारी तोड़कर सोना-चांदी के कीमती आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली थी। पूछताछ में आरोपियों ने थाना नगरी के एक अन्य चोरी के प्रकरण अपराध क्रमांक 47/2026 में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसमें उन्होंने एक अन्य सूने मकान में घुसकर सोना-चांदी के आभूषण, नगदी एवं सिक्कों की चोरी की थी। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी तामेन्द्र यादव उर्फ सोनू ने थाना नगरी के अपराध क्रमांक 30/2026 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके आधार पर चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।विवेचना में यह भी तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा चोरी किए गए आभूषणों एवं अन्य सामान को आपस में बांट लिया गया था।चोरी के कुछ जेवर आरोपी पुष्पजीत खरे द्वारा आरोपी नोवल जैन को बेच दिए गए थे। वहीं आरोपी लक्की गुप्ता ने चोरी का कुछ सामान अपनी मां श्रीमती सीमा गुप्ता को छिपाने के लिए दिया था। इस प्रकार चोरी के माल को छिपाने एवं खरीदने में संलिप्त पाए जाने पर दोनों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई।आरोपियों से की गई बरामदगी विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरण्डम कथन एवं निशानदेही पर जप्त सम्पत्ति का विवरण इस प्रकार है -: सोने के आभूषण 01 नग रानी हार 01 नग मंगलसूत्र 01 नग गुलबंद 01 जोड़ी झुमका 02 नग बाली 01 नग अंगूठी 01 नग टॉप्स कुल सोना : 144.11 ग्राम चांदी के आभूषण 02 नग करधन 05 जोड़ी पायल 02 नग चांदी के सिक्के 01 नग चांदी की रिंग कुल चांदी : लगभग 2167.845 ग्राम अन्य बरामदगी सिक्के एवं नगदी रकम 11300/- रूपये एवं सिक्के 02 एप्पल मोबाइल 02 विवो मोबाइल चोरी में प्रयुक्त लोहे का रॉड 01 मोटरसाइकिल क्रमांक CG-23-P-6597 उक्त सभी आरोपियों से कुल लगभग 24,00,000/- रूपये (आज के मूल्य के हिसाब से) मूल्य की चोरी गई संपत्ति बरामद की गई है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में अन्य शेष माल की पतासाजी एवं विवेचना जारी है।प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं-(01) तामेन्द्र यादव उर्फ सोनू पिता दूलचंद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गजकन्हार, प्राथमिक स्कूल के पीछे थाना नगरी(02) लक्की गुप्ता पिता संतोष गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, जंगलपारा, नगरी(03) प्रहलाद नेताम उर्फ राहुल पिता स्वर्गीय राजकुमार नेताम, उम्र 19 वर्ष, निवासी गणेश चौक, खोड़िया तालाब के पास, विध्यवासिनी वार्ड (04) हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान पिता अंजोर सिंह मरकाम, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, जंगलपारा नगरी (05) पुष्पजीत खरे उर्फ जीत्तू पिता किरण खरे, उम्र 18 वर्ष निवासी गांधी सागर वार्ड क्रमांक 04 नगरी (06) भावेश कुमार साहू उर्फ मेलोडी पिता शिव कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी बुढ़ारावपारा, वार्ड क्रमांक 08, नगरी (07) नोवल जैन पिता स्वर्गीय टारजन जैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजाबाड़ा वार्ड क्रमांक 11, नगरी(08) सीमा गुप्ता पति संतोष गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, जंगलपारा, नगरी सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।प्रकरण में चोरी गए अन्य शेष माल की बरामदगी एवं अन्य पहलुओं की जांच जारी है।धमतरी पुलिस द्वारा सभी सराफा व्यवसायियों से अपील की जाती है कि वे अपने संगठन एवं सदस्यों के मध्य इस संबंध में व्यापक जागरूकता फैलाएं। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में सोना-चांदी अथवा अन्य कीमती सामान विक्रय करने आता है अथवा सामान के संबंध में संदेह उत्पन्न होता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को देंl साथ ही नागरिकों से अपील है कि कीमती सामान बैंक लाकर में रखें और घर सूना ना छोडें ।

Recent Posts