धमतरी में मीडिया संवाद सम्पन्न, केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रखा गया जन-जन के सामने धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, गोविंद सारंग भवन धमतरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, गरीब कल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की गई।मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, घोटालों और नीति पक्षाघात से जूझ रहा था, लेकिन आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल हुए हैं।अखिलेश सोनी ने कहा कि मोदी सरकार ने केवल योजनाएं नहीं बनाई, बल्कि उन्हें धरातल तक पहुंचाकर अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने का कार्य किया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक समाप्त करने, सीमाओं को सुरक्षित करने और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने जैसे निर्णय देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का पर्याय बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को लेकर गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच रहे हैं। आज देश का गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग स्वयं को विकास की मुख्यधारा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना अब केवल संकल्प नहीं बल्कि तेजी से साकार होती वास्तविकता है।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल, राजीव सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन पुजारी, रोहिताश मिश्रा, पवन गजपाल, गौरव मगर, अविनाश दुबे, हेमंत चंद्राकर, देवेश सिन्हा, कोमल देवांगन, अनिल तिवारी, ओमेश यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका एवं जानकारी भी पत्रकारों को उपलब्ध कराई गई। उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व में एक मजबूत, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय जिला मीडिया प्रभारी एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम के संयोजक उमेश साहू द्वारा किया गया।






