मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न

धमतरी, 13 जून। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अग्रसेन भवन, धमतरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में Ajay Chandrakar तथा सहवक्ता के रूप में Roop Kumari Choudhary उपस्थित रहे। सम्मेलन में शहर के विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन, व्यापारी, शिक्षाविद, चिकित्सक, समाजसेवी एवं उन्नत कृषकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना था। मुख्य वक्ता अजय चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण, किसानों के सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विस्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल होकर विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया तथा महिला सशक्तिकरण जैसी अनेक योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार रखते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता तथा जनभागीदारी को मजबूत करने पर बल दिया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनजागरण अभियानों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदीश रामू रोहरा रंजना साहू शालिनी राजपूत नेहरू निषाद इंदर चोपड़ा पिंकी शिवराज शाह, निरंजन सिन्हा, डॉ. एन.पी. गुप्ता लाल बी अर्चना चौबे, डॉ. चंद्रशेखर चौबे सेवानिवृत्त प्राचार्य दयाराम अग्रवाल बी.एल. जैन अधिवक्ता पवन अग्रवाल समाजसेवी महावीर गोयल सुरेश महावर विनय देवांगन भरत सोनी विजय ठाकुर, डॉ. के.एस. शांडिल्य सेवानिवृत्त सीएमएचओ शिव शर्मा विपिन पवार समर भूषण गुप्ता, टुमन साहू उन्नत कृषक ज्योति चंद्राकर, सुश्री यशोदा सोनकर संचालिका, मां विंध्यवासिनी स्कूल, गोकुलपुर, सुश्री शकुन कश्यप योग शिक्षिका, पतंजलि योगपीठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका अलका गजपाल सेवानिवृत्त शिक्षिका, समाजसेविका एवं प्रदेश स्तरीय सामाजिक वीरांगना पुरस्कार से सम्मानित महेश जसूजा कैलाश कुकरेजा पार्वती वाधवानी तथा विनोद पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ हुआ। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई

Recent Posts