“गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना बाबा अलाउद्दीन बगदादी का उर्स”

भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना हजरत बाबा सैय्यद अलाउद्दीन बगदादी का उर्स

बालोद।:– बालोद जिले के तहसील गुंडरदेही में हजरत बाबा सैय्यद अलाउद्दीन बगदादी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक बड़े शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर बाबा के चाहने वालों और अकीदतमंदों ने अपनी मुरादों के साथ मजार-ए-अकदस पर चादरपोशी कर फूल पेश किए।
कौमी एकता उर्स पाक कमेटी गुंडरदेही द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को “भाईचारा महोत्सव” के रूप में मनाया जाता है। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर सद्भाव और आपसी प्रेम के वातावरण में उर्स मनाते हैं। इस दौरान कमेटी द्वारा अतिथियों का शॉल, मोमेंटो और पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने कहा कि गुंडरदेही गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है, जहां इस तरह के आयोजनों के माध्यम से आपसी भाईचारा और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। उन्होंने उर्स कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष कलाकारों का सम्मान और समाज में एकता का संदेश देना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि भारत अनेक भाषाओं और संस्कृतियों का देश है तथा इसकी एकता और अखंडता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।


डॉ. सलीम राज ने कहा कि इस्लाम ऐसा मजहब है जो इंसानियत और पड़ोसियों के अधिकारों का सम्मान करना सिखाता है। उन्होंने बताया कि कव्वाली कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि शरीयत इसकी अनुमति नहीं देती और ऐसे कार्यों से दूसरों को परेशानी नहीं पहुंचनी चाहिए।
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने गुंडरदेही की जनता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां सभी समुदायों के लोग हर धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने शासन की उपलब्धियों और नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
अतिथियों के सम्मान के पश्चात हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल मुराद आतिश ने अपने बेहतरीन अंदाज में शानदार कव्वालियां पेश कर समां बांध दिया। उर्स में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल पेश की।


इस अवसर पर विधायक कुंवर सिंह निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, आम आदमी पार्टी के सिन्हा जी, भाजपा के पूर्व महामंत्री शाहिद खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान, मतीन खान, असीम दीवान, फैज बख्श,यशवंत सिन्हा गुलशन साहू,फैज़ बख्श पार्षद नगर पंचायत गुंडरदेही हेमंत सोनकर सलीम खान, जाहिरुद्दीन कुरैशी, अबरार सिद्दीक़ी,शाहनवाज़ खान,इमरान खान,नियाजु चौहान, विक्की तीगाला, जावेद कुरैशी, असलम तिगाला, अब्दुल खान,राजू अग्रवाल,अल्ताफ तिगाला, शारिक खान,सईद तिगा ला,भैय्यू जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Recent Posts