
करेली बड़ी में भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर रखे विचार धमतरी।नगर पंचायत करेली बड़ी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा जी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र में मतदान के महत्व, जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तथा विकास की अवधारणा पर अपने विचार रखे।अपने संबोधन में अरुण सार्वा जी ने कहा कि जीवन में दान का अपना विशेष महत्व है, लेकिन लोकतंत्र में मतदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक मत की ताकत इतनी बड़ी होती है कि वह केवल किसी जनप्रतिनिधि का चयन नहीं करती बल्कि गांव नगर जिला प्रदेश और पूरे देश की तकदीर और भविष्य की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। मतदान करते समय प्रत्याशी की सोच उसके कार्यों विकास के प्रति प्रतिबद्धता और जनहित के मुद्दों को महत्व देना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के विकास का वास्तविक मूल्यांकन इस बात से होता है कि उसकी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितना पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आदिवासी समाज, किसानों महिलाओं गरीबों और युवाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार प्रधानमंत्री जनमन योजना आवास सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं किसानों के लिए कृषि सहायता, धान खरीदी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों, महिलाओं, आदिवासी समाज और जरूरतमंद परिवारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के प्रयास हो रहे हैं। किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कृषक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।अरुण सार्वा जी ने कहा कि विकास का अर्थ केवल बड़ी–बड़ी घोषणाएं करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना व्यक्तिगत रूप से संवाद करना और सामूहिक प्रयासों से उनका समाधान करना है। सड़क, बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तभी सार्थक होगा जब समाज के प्रत्येक वर्ग को उसका लाभ मिले। जनप्रतिनिधियों को जनता के साथ निरंतर संपर्क में रहकर उनकी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि गांव और नगर का विकास सामूहिक सहभागिता से ही संभव है। जब नागरिक जागरूक होंगे जनप्रतिनिधि जवाबदेह होंगे और विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित होगी तभी समृद्ध समाज और विकसित क्षेत्र की परिकल्पना साकार हो सकेगी।इस अवसर पर भाजपा जिला धमतरी के सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपी किशन कश्यप मंडल अध्यक्ष राजपूत सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल–मिलाप, विचारों के आदान–प्रदान और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।






