अछोटा वासियों के मन मे बसते है मोदी निस्वार्थ हवन पूजन का मिला त्वरित फल कोमल सार्वा।

अछोटा धमतरी:देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकास यात्रा’ के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम अछोटा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया।इस अवसर पर स्थानीय भाजपाइयों ने ग्राम के प्राचीन धारेश्वर महादेव मंदिर में एकत्रित होकर विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘धारेश्वर नाथ बाबा’ के समक्ष विधि-विधान से प्रार्थना की और प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की हवन पूजन जैसे सम्पन्न हुआ तो विशेष घटना देखने को मिला की वातावरण भक्ति से भर गया एवं इंद्र देव ने भी धारेश्वर महादेव मे ग्राम की प्रथम वर्षा कर जल चढ़ाया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के नेतृत्व में देश में आए अभूतपूर्व विकास और जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा की और संकल्प लिया कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। पूजा अर्चना हवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोमल सार्वा पार्षद ब्राह्मणपारा , राष्ट्रीय मछुवारा संघ विधानसभा अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सरपंच संतोषी गैंदलाल ढीमर, जनपद पंचायत सदस्य कैलाश देवांगन, तिहारु देवांगन,खिलेश राम सेन, गैंदलाल ढीमर, जितेंद्र देवांगन, राम ध्रुव, महेश ध्रुव, धनुष साहू,गोवर्धन यादव, राम चरण ध्रुव, महेश यादव, राजेश यादव, प्रीत यादव, छोटेलाल, बीरेन्द्र यादव, योगेश देवांगन, रमन ढीमर, कृपा ध्रुव, शत्रुघन, रज्जू, धनेश, मुरारी, हीरू,पुनीत ढीमर, लोमश निषाद, झूमक उइके, रमा ढीमर, चेतना देवांगन, करुणा महार,सोन कुंवर, रेखा ढीमर, गोमती ढीमर, महाबती निषाद, भुनेश्वरी, सुमित्रा, रमौतीन, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी, ग्राम अछोटा समस्त कार्यकर्ता

Recent Posts