
बलरामपुर जिले के वाड्राफनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेवा में जमीन विवाद को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

मामले में सनी पटेल, आकाश पटेल पिता राजेश पटेल एवं चंद्रावती पटेल पति राजेश पटेल निवासी ग्राम परसडीहा के खिलाफ पुलिस चौकी वाड्राफनगर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आवेदक पक्ष की सूर्यवती पटेल एवं संजय पटेल निवासी ग्राम इजानी थाना चलगली के अनुसार, उनके परिवार के सदस्य को गुमराह कर कथित रूप से फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से जमीन हड़पने का प्रयास किया गया तथा संबंधित जमीन की रजिस्ट्री भी आरोपियों के पक्ष में कराई गई, जिसकी जांच उच्च अधिकारियों से कराने की मांग की गई है।पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से विवाद को बढ़ाकर उनके मायके में घुसकर हमला किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है। और संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा इस प्रकार के अवैध कृत्यों पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद क्षेत्र में जमीन विवाद और फर्जी दस्तावेजों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।






