धमतरी में सनसनी: पीठाधीश्वर को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आस्था और सुरक्षा से जुड़ी एक गंभीर खबर सामने आई है। कुरुद विधानसभा क्षेत्र के जीजामगांव स्थित मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज को व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद महाराज ने अभनपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और अपने साथ-साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है।केरल यात्रा के दौरान मिली धमकी महाराज के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को वे अपने परिवार के साथ केरल यात्रा पर थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12:40 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की बात भी कही।जम्मू-कश्मीर से जुड़ा हो सकता है नंबर प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध मोबाइल नंबर जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से जुड़ा हो सकता है। ट्रूकॉलर पर ‘हिलाल बानी’ नाम सामने आया है, हालांकि पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि कर रही है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां डॉ. प्रेमासाई महाराज लंबे समय से धर्म और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनके कार्यक्रम—हिंदू एकता शोभायात्रा, हिंदू जगाओ अभियान और दिव्य दरबार—में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले भी इस तरह की धमकियां मिलती रही हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।पुलिस बोली—जल्द होगी कार्रवाई अभनपुर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह श्याम ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।श्रद्धालुओं में बढ़ी चिंता, सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के बाद धाम से जुड़े श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब नजर इस बात पर है कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपी तक पहुंचती है और क्या धार्मिक स्थलों से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाएगी।

Recent Posts