“4 मई से सुशासन तिहार, बालोद प्रशासन पूरी तरह तैयार”

जिले में 4 मई से शुरू होगा सुशासन तिहार, प्रशासन ने की पूरी तैयारी

बालोद :- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सुशासन तिहार 2026, जनगणना 2027, तांदुला नदी के पुनरूद्धार हेतु जल संसाधन विभाग जिला बालोद एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) तथा दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी उच्चतर माध्यतिक विद्यालय क्रमांक 02 एवं बीएसपी विद्यालय क्रमांक 30 में मौजूदा शिक्षा सत्र से प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन के संबंध में प्रेस वार्ता ली।
प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि प्रदेश में एक मई से 10 जून तक सुशासन बिहार मनाया जाएगा। इसके तहत बालोद जिले में 4 मई को डौंडीलोहारा के पिनकापार पंचायत से प्रारंभ होगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 23 कैंप और नगरीय निकाय क्षेत्रों में नौ कैंप लगाए जाएंगे। जनगणना 2027 के बारे में बताया गया कि एप के माध्यम से लोग स्वयं अपनाजनगणना में कर सकते हैं। दो चरणों में यह कार्य किया जाना है। एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण होगा। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय सिंह कंवर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रगणक द्वारा नहीं की जाएगी ओटीपी की मांग
पत्रकार वार्ता में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कि जनगणना के दौरान घर-घर जाने वाले प्रगणको के द्वारा विभिन्न जानकारियां एकत्र की जाएगी। यह कार्य कर्मचारी अपने मोबाइल पर करेंगे। वही किसी भी कर्मचारियों के द्वारा आम लोगों से किसी भी तरह की ओटीपी की मांग नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि बिना निश्चित आईडी के कोई भी कर्मचारी आपके पास जाते हैं और किसी तरह ओटीपी की मांग करते हैं तो इसकी शिकायत तत्काल जिला कार्यालय से करें।

Recent Posts