
सर्व गुजराती समाज, पार्षदगणों,आम नागरिकों से हुवे पप्पू भाई सम्मानित निरोगी काया हेतु स्वास्थ्य सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है नीम काढ़ा सेवा-: प्रीतेश गांधी शहर के प्रत्येक सेवाभावी कार्यों को सहयोग कर प्रोत्साहित करने रहेंगे सदैव उत्पन्न-: पं. राजेश शर्मा लोगों की दुआएं, आशीर्वाद कार्य करने करती है प्रेरित -: पप्पू लोहाना निस्वार्थ सेवा का कार्य चढ़ता है सफलता के सोपान -:राजेंद्र शर्मा धमतरी-: नवरात्र के नौव दिन शहर के आमजनमानस को मठ मंदिर चौक में निशुल्क, निस्वार्थ, निर्बाध रूप से नीम के रस का काढ़ा औषधि बनाकर पिलाने वाले राकेश लोहाना उर्फ पप्पू भाई का रामनवमी के अवसर पर आज बाजे गाजे के साथ स्वागत व सम्मान सर्व गुजराती समाज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी , धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा सहित पार्षद गणों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। सम्मान के इस क्षण से अभिभूत होकर पप्पू लोहाना ने कहा कि लोगों की दुआ, स्वास्थ्य के क्षेत्र की सेवा करने की प्रेरणा उन्हें यह शास्त्र एवं पुरातनकालीन मान्यताओं से ओत-प्रोत प्रमाणित कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। वहीं छत्तीसगढ़ सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष प्रीतेश गांधी ने कहा कि गुजराती समाज की नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आधार स्तंभ नीम औषधि काढ़ा सेवा, जो शारीरिक रूप से निरोगी रहने तथा शरीर के विभिन्न व्याधियों को दूर करने के लिए रामबाण औषधि के रूप में प्रयुक्त होता है और इसे अल सुबह 5:00 से उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाने वाले राकेश भाई लोहाना से संपूर्ण समाज गौरवान्वित होने के साथ थी साथ सार्वजनिक धरातल सेवाभावी कार्यों के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणादाई होता है।पं.राजेश शर्मा शहर के प्रत्येक सेवाभावी कार्यों के सहयोग के लिए वे रहेंगे सदैव तत्पर। वही नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सामूहिकता के साथ निस्वार्थ रूप से किया गया कार्य सफलता को प्राप्त करता है जिसका ज्वलंत उदाहरण राकेश लोहाना जी का अविरल 23 वर्ष का सेवा भावी कार्य है। स्वागत एवं सम्मान के इस अवसर पर निर्मल बरडिया, कीर्ति शाह,हरि भाई कटारिया, रमेश देव, मनोज राठौर, हरमिंदर छाबड़ा, मनोज सोनी सी.ए., अशोक मुजंवानी, अनिल गांधी जगदीश मेहता हितेश रायचूर दीपक गांधी पार्षद गणों में पिंटू यादव, कुलेश सोनी, राकेश चंदवानी, हेमंत बंजारे,शैलेश रजक, ईश्वर सोनकर, के साथ कुमार मोटवानी ,मोहन यादव, आनंद मीनपाल ,मुकेश रजक, राजकुमार वाधवानी, शिव सोनी राजा सोनी ,प्रीतम देवांगन, सुबोध ठाकुर, दीपक गांधी, विमल जैन, ईश्वर सोनी, नीलमणि पावरीया ,पप्पू सोनी, वीरेंद्र राठौर, गोलू राठौड़ ,मोटू यादव, रितेश यादव ,राजेश नाग उपस्थित रहे।







