अष्टमी के पवित्र पर्व पर धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा हवन पूजन में हुए शामिल

क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि का कारक हमारे धर्म आध्यात्म के साथ है देवी शक्तियों का सानिध्य-:पं.राजेश शर्मा धमतरी-: चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर शहर के विभिन्न देवी स्थलों में पहुंचकर हवन पूजन सहित विभिन्न अनुष्ठान में शामिल हुए, सांकरा स्थित जरही माता मंदिर में अष्टमी हवन पूजन में शामिल होकरधर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा उन्होंने क्षेत्र वासियों को रामनवमी के पूर्व बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत का नवरात्र के 8 दिन शहर के चारों तरफ विराजमान देवी माता पूरे क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि का संचार करती है और इसी छत्रछाया और सानिध्य के कारण हमारे धर्म हमारे अध्यात्म हमारी संस्कृति को प्रगाढ़ता प्राप्त होता है, इसलिए इस पर्व को आपसी प्रेम भाईचारे का संचार कर अपने जीवन तथा क्षेत्र के संस्कृत में समाहित करें।जरही माता मंदिर सांकरा के पूजन अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा उदय राम साहू, श रामेश्वर कुर्रे ,मनमोहन तेलासी ,कपिल सोनवानी ,डुमन लाल साहू ,नीलकंठ बनपेला, कपिल साहू ,लिपचंद बनपेला, दिनेश कुमार साहू, नोहर साहू, भागवत राम साहू, तेज राम साहू, नागेश नागरची ,पूर्णवीर ध्रुव , नरेन्द्र गंगे ले चिंता राम यादव, फिरोज बनपेला ,झमेन्द्र कुमार, साहू (शिक्षक) एवं माता के अनेक भक्तजन उपस्थित थे।

Recent Posts