चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली मां अंगार मोती और विंध्यवासिनी माता मंदिर सह परिवार पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए एवं छत्तीसगढ़ वासियों क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किये मां दुर्गा की आराधना से जीवन में नई ऊर्जा मिलता है धमतरी में आस्था और भक्ति का अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है लेख राम साहू ने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है जो हमें सत्य साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है मां दुर्गा की आराधना से जीवन में शांति एवं खुशहाली मिलती है हमारी संस्कृति और आस्था का महत्व पूर्ण पर्व है यह पर्व हमें आत्म शुद्धि संयम सेवा का संदेश देता है मां जगदंबा की कृपा से सर्व समाज में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे धमतरी की यह पावन धरा सदैव धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध रही हैं और यहां के देवी देवताओं के मंदिरों में लोगों की गहरी आस्था जुडी हुई हैं धार्मिक आस्थाओं से सभी में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है पूजा अर्चना के पश्चात साहू जी ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्षों कोषाध्यक्षों पुजारीगण , सभी सदस्यों एवं सभी श्रद्धालु से मिलकर हाल-चाल जाना एवं सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए






