महावीर जन्म कल्याणक पर जैन युवा शक्ति का सराहनीय प्रयास, जय स्तंभ चौक में शरबत वितरण

बालोद :- अत्यंत हर्ष का विषय है कि जैन युवा शक्ति द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर नगर में सेवा एवं धर्मभाव का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर शरबत वितरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम जनमानस उत्साहपूर्वक शरबत का आनंद ले रहा है।
इसी कड़ी में आज शरबत वितरण का आयोजन जय स्तंभ चौक में किया गया, जहां राहगीरों एवं नागरिकों को गर्मी से राहत देते हुए शीतल पेय वितरित किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष ताराचंद सांखला, महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश सांखला सहित समाज के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
इस सेवा कार्य में मुकेश भंसाली, लक्की लोढ़ा, शुभम नाहटा, महावीर बाफना, शुभम श्रीमाल, प्रदीप चोरड़िया, अक्षय जैन, श्रेयांस भंसाली, उज्ज्वल जैन, रजत श्रीमाल, तुषार लोढ़ा, दर्शन चोरड़िया, पार्थ जैन, मानव श्रीमाल, माणिक श्रीमाल, आनंद बाफना, अरिस्ट जैन, श्रेणिक कोठारी, बिट्टू चौरड़िया एवं खुश चौरड़िया सहित अन्य युवाओं की सराहनीय सहभागिता रही।
जैन समाज के इस सेवा कार्य की नगरवासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।






