दुर्ग, बलरामपुर, रायगढ़ और धमतरी जिला नगरी वनांचल क्षेत्र में अफीम की खेती का मामला सुर्खियां बटोर रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने नगरी क्षेत्र मे भाजपा के एक बड़े नेता के फार्म हाउस में अफीम की खेती होने की पुष्टि की थी. जिसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने इसे भाजपा नेताओं के संरक्षण में फलता-फूलता खेती बताया है. आगे कहां की आज पूरा प्रदेश सहित धमतरी जिला नशे की गिरफ्त मे फसता जा रहा है. युवा वर्ग प्रतिबंधित नशीले पदार्थ का सेवन कर चाकू-बाजी, हत्या, चोरी-डकैती सहित महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दे रही हैं. प्रदेश में भाजपा की रिमोट कंट्रोल से चलने वाली विष्णु देव साय सरकार ने धान के कटोरा के रूप में पहचान रखने वाली प्रदेश को अफीम की कटोरा के रूप में पहचान देकर एक अलग कीर्तिमान बनाया है. अंतर्राष्ट्रीय नियम के अनुसार अफीम की उपज एवं सेवन करना नारकोटिक्स एक्ट के तहत एक गंभीर अपराध माना गया है. आज प्रदेश के दुर्ग, बलरामपुर, रायगढ़ जिलों में बड़ी मात्रा अफीम की खेती पकड़ी गईं है जिसमें भाजपा नेताओं का संरक्षण का होने का मामला सामने आया है. हमारे धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र नगरी मे भी भाजपा से जुड़े एक नेता के फार्म हाउस में अफीम की खेती मे रातों-रात बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है. लेकिन जिला प्रशासन सत्ता मे काबिज भाजपा नेताओं के दबाव में आकर कागजी सर्वे करते हुए पूरे जिले में कहीं भी अफीम की खेती नही होने की दावे कर रहीं है. जिला प्रशासन थोड़ी हिम्मत जुटाकर ऐसे ऐसे चिन्हॉकित जगहों पर जाकर कड़ाई से जांच करते हुए सच्चाई को जानता के पास लाए प्रतिबंधित नशीली पदार्थों की खेती पर रोक लगे ताकि हमारा शांत प्रिय धमतरी जिला एवं प्रदेश नशे की गिरफ्त में जकड़ने से बच पाए एवं समृद्ध प्रदेश की कल्पना साकार हो.






