“नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी की मौजूदगी में मनी कर्मा जयंती”

श्रद्धा और भक्ति के संग धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती


बालोद-डौंडी :– 22 मार्च को ग्राम चिखली, डौंडी लोहारा तहसील में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माता कर्मा जी की मूर्ति स्थापना एवं विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माता कर्मा के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर, गुलाल लगाकर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई, जिससे समारोह का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर साहू समाज चिखली के पदाधिकारियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।


कार्यक्रम के दौरान भव्य कलश यात्रा एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।
अपने उद्बोधन में श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने भक्त माता कर्मा को नमन करते हुए कहा कि वे निष्काम भक्ति और समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने बताया कि माता कर्मा ने अपने निस्वार्थ प्रेम और सेवा से भगवान जगन्नाथ को भी अपनी खिचड़ी का भोग लगाने को विवश कर दिया था।
उन्होंने आगे कहा कि माता कर्मा का जीवन हमें सच्चे प्रेम, समर्पण और सेवा का संदेश देता है, और समाज में एकता व भक्ति की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल और यादगार बन गया।
इस अवसर पर लक्ष्य चौधरी, लोकमान्य साहू, किशुन साहू, लता साहू, खेमलाल साहू, ललित साहू, चेतन साहू, रोहन साहू, कैलाश साहू, कुमार साहू, रेवती साहू, नरेश साहू सहित ग्राम चिखली क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Recent Posts