धमतरी- उपार्जन केंद्र, सम्बलपुर में को आयोजित सम्मान समारोह एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उपार्जन केन्द्र सम्बलपुर में आयोजित किया गया, जिसमें धमतरी विधानसभा क्षेत्र के सभी सोसायटी में राज्य विपणन विकास निधि अंतर्गत 12.78 लाख रुपये की लागत से 200 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के उपाध्यक्ष अभिषेक कश्यप ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोनिका देवांगन, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष अंगिरा धुव, मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल, रांवा मंडल अध्यक्ष अमन राव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बालाराम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत सम्बलपुर मंजू राजेश चंद्राकर की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि निरंजन सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के अधोसंरचनात्मक कार्य अत्यंत आवश्यक हैं। गोदाम निर्माण से किसानों को अपनी उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिषेक कश्यप ने कहा कि प्रदेश में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को लगातार सशक्त किया जा रहा है, यह गोदाम निर्माण कार्य स्थानीय किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और कृषि विकास को नई दिशा देगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की उन्नति का आधार है, केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है, और इस प्रकार के गोदाम निर्माण से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने, बेहतर मूल्य प्राप्त करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और आत्मनिर्भर बनें। इस अवसर पर प्रकाश गोलछा, कालीदास सिन्हा, केशव साहू, चिरौंजी लाल साहू, यतीश भुषण श्रीवास्तव, मुरारी यदु, साकेत साहू, तुलाराम साहू, नरेंद्र चंद्राकर, महावीर सिंहा, संत राम साहू, सोहन लाल यादव, रामखिलावन चंद्राकर, अहमद खान, सोनाराम साहू, दुजराम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास ने किया।






