
कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली ने भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर शहर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए लेख राम साहू जी ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा भक्ति और समाज कल्याण समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा है जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है भक्त माता कर्मा ने अपने जीवन से यह संदेश दिया की सच्ची श्रद्धा समर्पण और परिश्रम के साथ समाज सेवा करने से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है उनके आदर्श और विचार समाज को एकता सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है लेखराम साहू जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में भक्त माता कर्मा के प्रति समाज में गहरी आस्था है और उनकी जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनायी जाती है इस रैली में महिला एवं पुरुष ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसके लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं और तहसील साहू समाज शहर धमतरी को धन्यवाद देता हूं जिनकी अध्यक्षता में यह रैली एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया इस आयोजन में रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी विपिन साहू जी पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू समाज एवं धमतरी जिला से आए सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए यह रैली एवं पदयात्रा एकलव्य खेल परिसर से सदर बाजार होते बांसपारा से घड़ी चौक में पूजा अर्चना महा आरती भोजन प्रसादी के पश्चात संपन्न हुआ






