मातृशक्ति के सम्मान में महापौर रामू रोहरा की पहल द केरल स्टोरी 2 का निःशुल्क प्रदर्शन

धमतरी। शहर की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और जागरूकता को लेकर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने एक सराहनीय पहल करते हुए फिल्म द केरल स्टोरी 2 का निःशुल्क विशेष प्रदर्शन EOS (प्रशांत) सिनेमा में आयोजित कराया। इस अवसर पर शहर की बड़ी संख्या में मातृशक्ति बहनों एवं बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पहल का स्वागत किया। महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ती चुनौतियों और षड्यंत्रों के प्रति मातृशक्ति को जागरूक करना तथा सामाजिक विषयों पर खुलकर संवाद स्थापित करना था। फिल्म के माध्यम से हिंदू समाज की मातृशक्ति के विरुद्ध होने वाले षड्यंत्रों और सामाजिक चुनौतियों को उजागर करते हुए महिलाओं को सतर्क, जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने महापौर रामू रोहरा की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता के साथ-साथ मातृशक्ति को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मातृशक्ति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब समाज की बेटियां और बहनें जागरूक और सशक्त होंगी, तभी राष्ट्र मजबूत और सुरक्षित बनेगा। उन्होंने कहा कि धमतरी समाजहित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सदैव सजग है और आगे भी मातृशक्ति के सम्मान एवं सामाजिक जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Recent Posts